Orange Benefits In Hindi: संतरा खाने से क्या फायदा होता है

Orange Benefits In Hindi: ताजे जाते खट्टे-मीठे और रसीले संतरे खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं. उससे कहीं ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। संतरा न सिर्फ एक स्वादिष्ट फल है बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन फिर भी कुछ लोग अक्सर पूछते हैं कि रोज संतरा खाने से क्या होता है?

Orange Benefits In Hindi

दोस्तों ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि रोज संतरा खाने से क्या होता है? दोस्तों संतरा सुपरफूड की श्रेणी में आता है। खट्टा-मीठा रसीला Orange विटामिन सी से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में कारगर होता है, साथ ही संतरा खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। 

संतरे में कैल्शियम भी मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि संतरा खाने से क्या फायदा होता है?

संतरा खाने से क्या फायदा होता हैै: Orange Benefits In Hindi

खट्टे-मीठे रसीले संतरे विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, अमीनो एसिड, कैल्शियम, आयोडीन, फास्फोरस सोडियम और मिनरल्स के साथ-साथ फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। रोज संतरा खाने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती जिससे आप कई गंभीर बीमारियों के खतरे से बचे रह सकते हैं। तो आइए अब नीचे जानते हैं रोज संतरा खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

इम्युनिटी मजबूत होती है

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए रोजाना एक संतरा खाना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। जो लोग रोजाना संतरा खाते हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। ऐसे लोगों को सर्दी, खांसी और बीमारियों की शिकायत कम होती है तथा आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कई संक्रमणों को रोकने में मदद करती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व और विटामिन सी आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है

संतरा एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। संतरे में एस्कॉर्बिक एसिड और बीटा कैरोटीन मौजूद होते हैं जो शरीर में कैंसर के खतरे को कम करते हैं। फ्री रेडिकल्स से छुटकारा पाने के लिए आपको रोज एक संतरा जरूर खाना चाहिए क्योंकि रोजाना संतरा खाने से शरीर में फ्री रेडिकल्स से छुटकारा मिलता है।

हड्डियां मजबूत बनाए

रोजाना संतरा खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं क्योंकि संतरे में कैल्शियम और आयोडीन भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर होता है। ऐसे में रोजाना संतरा खाने से हड्डियां मजबूत होने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द से भी राहत मिल सकती है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है

संतरा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी कारगर साबित हो सकता है, इसलिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना संतरे का सेवन करना चाहिए। अगर आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या है तो आपको रोजाना एक संतरा खाना चाहिए। संतरे में कई ऐसे गुण होते हैं जो रक्तचाप को सामान्य रखते हैं। रोजाना संतरा खाने से बीपी की समस्या काफी कम हो जाती है।

गठिया की समस्या में फायदेमंद है

जिन लोगों को गठिया की समस्या है उन्हें रोजाना सुबह-शाम संतरा खाने से आराम मिल सकता है। दोस्तों संतरा खाने से जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम मिलता है। रोजाना संतरा खाने से हाथ-पैरों की अकड़न कम होती है। संतरा खाने से शरीर में यूरिक एसिड कम होता है। इससे आर्थराइटिस के मरीजों को काफी फायदा होता है। यह सूजन की समस्या को भी कम करता है।

वजन घटाने में फायदेमंद होता है

रोज संतरा खाने के फायदे वजन घटाने में मददगार होते हैं इसलिए जो लोग वजन कम करने की सोच रहे हैं उन्हें रोज सुबह एक संतरा जरूर खाना चाहिए। संतरे में बहुत कम कैलोरी पाई जाती है। इस कारण यह वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। आप संतरे को स्नैक फ्रूट्स में भी शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी कैलोरी की मात्रा कम होगी और साथ ही मोटापा भी कम होगा। आप रोजाना नाश्ते में एक गिलास संतरे के रस में काला नमक मिलाकर भी पी सकते हैं।

त्वचा चमकदार बनती है

रोजाना संतरे खाने के फायदे त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मददगार साबित होते हैं। रोजाना संतरा खाने से त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है और उम्र का असर चेहरे पर नजर नहीं आता। संतरा खाने से त्वचा पर झुर्रियां और महीन रेखाएं नहीं आती हैं। रोजाना संतरे का जूस पीने से त्वचा में निखार आता है, जो आपको किसी और ब्यूटी प्रोडक्ट से नहीं मिल सकता।

बालों झड़ने की समस्या दूर होती है

अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो रोज सुबह-शाम संतरा जरूर खाएं, इससे आपको बालों के झड़ने की समस्या से निजात मिल सकती है। इसके अलावा अगर आपके बाल पतले हो रहे हैं तो भी संतरा खाना फायदेमंद हो सकता है। यह आपको आपके बालों की समस्या से भी निजात दिला सकता है। रोजाना संतरे का जूस पीने से बाल घने और रेशमी बनते हैं।

किडनी स्टोन की समस्या में फायदेमंद है

किडनी स्टोन की समस्या से निजात पाने के लिए भी संतरा खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित हैं तो रोजाना संतरे और इसके जूस का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। यह पथरी को पिघलाकर बहार निकालने में सहायक है और साथ ही यह शरीर में पानी की कमी भी पूरा करता है।

आँखों की रौशनी बढ़ जाती है

संतरे में कुछ ऐसे विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होते हैं। तो हर रोज
संतरा खाने से आपकी आंखों की सेहत भी अच्छी रहती है। अगर आपकी आंखों की रोशनी कम है तो आपको रोजाना संतरा या संतरे का जूस पीना चाहिए। कुछ ऐसा करने से आपको बहुत जल्द फर्क महसूस होने लगेगा।

डिप्रेशन की समस्या में फायदेमंद है

रोजाना संतरा खाने के फायदे दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है। भागदौड़ और तनाव से भरी आज की जिंदगी में व्यक्ति आसानी से डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। एक शोध के अनुसार संतरे में मौजूद 'वार्म सिट्रस’ की महक दिमाग से तनाव को दूर करने में मददगार साबित होती है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है

संतरा रोजाना खाने से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है क्योंकि संतरा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का सबसे अच्छा स्रोत है, जिससे रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है। संतरे में विटामिन सी के अलावा विटामिन ए, बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम के साथ-साथ फास्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर की अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद होता है

रोजाना संतरा खाने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। क्योंकि संतरे में मौजूद पोटैशियम और फोलिक एसिड के साथ-साथ कैल्शियम कोलेस्ट्रॉल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। ये सभी पोषक तत्व कोशिकाओं में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, जिससे तनाव और अवसाद में भी राहत मिलती है।

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद होता है

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को खट्टे फल खाने की इच्छा बहुत करती है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान रोजाना संतरा खाना फायदेमंद होता है, वहीं विटामिन सी से भरपूर संतरा खाने से बच्चे के साथ-साथ मां की सेहत और आंखें स्वस्थ रहती है। जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से संतरे का सेवन करती हैं उन्हें दर्द का सामना कम करना पड़ता है। दोस्तों हमें उम्मीद है कि रोज संतरा खाने से क्या होता है। तो आइए अब जानते हैं संतरा खाने के नुकसान क्या है?

संतरा खाने के नुकसान

रोज संतरे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। संतरा कई तरह के विटामिन से भरपूर होता है, इसमें मुख्य रूप से विटामिन ए, बी और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप संतरे का ज्यादा सेवन करते हैं तो आपकी सेहत को कई नुकसान भी हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं संतरा खाने के नुकसान के बारे में-

पेट से जुड़ी समस्याएं: संतरे का सेवन हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन यह विटामिन सी से भरपूर होता है, अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे आपको पेट से संबंधित समस्याएं जैसे दस्त, पेट दर्द और कब्ज आदि हो सकती हैं। इसलिए आपको संतरे का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

दांतों की समस्या: संतरे का अधिक सेवन करना दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है, इसका अधिक सेवन करने से इनेमल परत को नुकसान पहुंच सकता है, इसमें एसिड की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए यह दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है, इसके अधिक सेवन से दांत धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं।

ब्लड शुगर की समस्या: दोस्तों संतरे के अधिक सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है, इसलिए अगर आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करें ताकि ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। वहीं सुबह खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए, आपको संतरा कुछ खाने-पीने के बाद ही खाना चाहिए।

वजन बढ़ने की समस्या: संतरे का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपका वजन भी बढ़ सकता है, इसमें विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है, यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ा सकता है, संतरा फाइबर की मात्रा से भी भरपूर होता है, फाइबर अधिक मात्रा में भरपूर चीजों का सेवन कर सकता है। वजन बहुत ज्यादा बढ़ाएं, इसलिए आपको संतरे का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

हड्डियों से संबंधित समस्याएं: संतरे का अधिक मात्रा में सेवन करने से हड्डियों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे गठिया और जोड़ों का दर्द आदि। इसलिए आपको संतरे का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। वहीं अगर आप गठिया से पीड़ित हैं तो रात को सोते समय संतरे का सेवन कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे रात में दर्द की समस्या और भी बढ़ सकती है।

दोस्तों आज की पोस्ट में आपने संतरा खाने से क्या फायदा होता है के बारे में जाना। हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें और साथ ही कमेंट में हमें अपनी राय भी दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post